सबडेगा प्रखंड परिसर में संयुक्त लोक शिकायत सुनवाई आयोजित
प्रेस विज्ञप्ति : "जिला सुचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, सुंदरगढ़"
सूंदरगढ़ जिला प्रशासन की ओर से आज सबडेगा ब्लॉक परिसर में संयुक्त जन शिकायत सुनवाई आयोजित की गई है. जिला कलक्टर श्री मनोज महाजन ने उपस्थित रहकर जनता की विभिन्न शिकायतें सुनीं।
आज कुल 123 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 59 व्यक्तिगत शिकायतें थीं जबकि 73 सामूहिक शिकायतें थीं। इनमें से 20 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता हेतु 5 एवं रेडक्रास से 2 आवेदन आये।
आज की शिकायत सुनवाई में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अभिमन्यु माझी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी श्री भूकबंधु नाइक, सदर उपजिलापाल श्री दाशरथी सराबू, सबडेगा गोस्ती विकास अधिकारी, तहसीलदार, आरक्षी अधिक्षक प्रत्यूष दिवाकर एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।





