सुंदरगढ़ जिले में चला कोविड जागरूकता रथ

सुंदरगढ़ जिले में चला कोविड जागरूकता रथ

सौ.जिला सुचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ( सुंदरगढ़ ) :

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में काेरोना जागरूकता रथ चलाया गया, इस जागरूकता रथ के माद्यम से ग्रामीणों को ऑडियो तथा विजुअल सन्देश के जरिए कोरोना से सम्बंधित जानकारी दे कर जागरूक किया जायेगा |

कोविड महामारी के बारे में जमीनी स्तर के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सुंदरगढ़ जिले में जागरूकता रथ चलाया गया है। सुंदरगढ़ के अतिरिक्त जिलाधिकारी विश्वजीत महापात्र ने शनिवार को जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में रथ का उद्घाटन किया | यह रथ ऑडियो-विजुअल के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए जिले भर में यात्रा करेगा।

यह कदम राज्य सरकार के उड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति, सूचना और जनसंपर्क विभाग और यूनिसेफ ओडिशा के संयुक्त सहयोग से उठाया गया है। यह रथ लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में घूम रहा है।  यह रथ अगले माह की 20 तारीख तक सुंदरगढ़ जिले में चलेगी।

”अतिरिक्त जिलाधिकारी बिस्वजीत महापात्र ने कहा कि “कोविड के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस रथ को शुरू किया गया है।  रथ जिले के विभिन्न गांवों में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, अच्छी तरह से हाथ धोने और लक्षण दिखाई देने पर परीक्षण करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जाएगा।

 जागरूकता रथ एलईडी से लैस है।  विभिन्न लोक संगीत और नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  कार्यक्रम में जिला संस्कृति अधिकारी एवं कार्यवाहक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अनिल केरकेटा समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.