सड़क पर अचानक बिखरने लगी गिट्टी बाल बाल बची गर्भवती

सड़क पर अचानक बिखरने लगी गिट्टी बाल बाल बची गर्भवती

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

गिट्टी लदे हाइवा का डाला खुल जाने से एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला बाल बाल बची!

सुन्दरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर स्थित रेलवे फाटक समीप शहीद चौक पर गिट्टी लदी हाइवा का डाला खुल जाने से बाइक एंबुलेंस में सवार एक गर्भवती महिला बाल बाल बच ग‌ई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को साढ़े बारह बजे के करीब शहीद चौक पर गिट्टी लदी हाइवा जा रही थी। ठीक उसी समय हाइवा के पीछे एक बाइक एंबुलेंस चल रही थी जिसमें एक गर्भवती महिला सवार थी कि अचानक हाइवा का डाला खुल गया और गिट्टी  सड़क पर तथा बाइक एंबुलेंस पर गिरने लगी,जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और ट्रेफिक जाम हो गया। बाइक एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला को किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी और वो बाल बाल बच ग‌ई।

गीट्टी सड़क पर विखरने से यातायात रुक गया था।  स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक ट्रेक्टर मंगवा कर सड़क पर बिखरी गिट्टीयो को ट्रेक्टर में लदवाकर जाम से निजात दिलवाई। 

वैसे भी रेलवे फाटक समीप होने से ट्रेन के आवागमन के समय सड़क के दोनों तरफ घंटों घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई दिखाई देती है और फाटक खुलने पर भी जाम को सामान्य होने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग जाता है।क‌ई बार इस समस्या का समाधान करने की मांग रखी गई लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण शहरवासियों को इससे होने वाली असुविधाओं का सामना वर्तमान समय में भी करना पड़ रहा है।