सड़क दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पबित्रमोहन चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय व्यक्ति सवलीन खान गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दुर्घटना की खबर सुनते ही तालचेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल को तालचेर के सरकारी अस्पताल में लेकर गया, पर हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अंगुल मुख्य चिकित्सालय भेजा गया। पर घायल व्यक्ति की हालत बहुत ज्यादा खराब थी जिससे वहाँ से भी उन्हें कटक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कुछ दिन पहले पास के बलहर चौराहे पर एक युवक को ट्रक की टक्कर में मारे जाने की घटना आज भी लोगों के जेहन में है,यह दुर्घटना अभी भुलाया भी न जा सका है कि आज फिर एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
आज की दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने तिव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिससे घटना स्थल के दोनो तरफ सड़क पर घंटो जाम लगा रहा।





