श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ आयोजित

श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ आयोजित

धर्मेंद्र कुमार सिंह(रिपोर्टर) 

श्रीराम बल्लभ कुंज जानकी बाग में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का आयोजन

अयोध्या।
अयोध्या धाम स्थित श्रीराम बल्लभ कुंज, जानकी बाग में महंत शरण महाराज के स्थान पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्रीरामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुंज परिसर में भक्ति, भजन और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में धार्मिक प्रवचन, कीर्तन और रासोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे अंतर्गत फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए भक्तों ने प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की भावना को जीवंत किया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने उत्सव का आनंद लिया और धर्म-आस्था से सराबोर हो गए।
तीन दिवसीय आयोजन के सफल संचालन में कुंज के सेवायतों और भक्तों की अहम भूमिका रही। महंत अयोध्या शरण महाराज के सान्निध्य में पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।