श्रावस्ती/बलरामपुर सीमा क्षेत्र में पकडी गई अवैध लकड़ी

श्रावस्ती/बलरामपुर सीमा क्षेत्र में पकडी गई अवैध लकड़ी

श्रावस्ती/बलरामपुर सीमा क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनांक 25.12.2025 को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी भावानाका एवं वन विभाग (फॉरेस्ट) पूर्वी सुहेलवा की संयुक्त गश्त के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी।संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 623/01 से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर, चिलहरिया मोड़, गब्बापुर कलां के पास एक पिकअप वाहन (UP34 AT-9851) को रोका। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से सागौन (चिरान) लकड़ी के 18 नग पाए गए।
इस मामले में अनुज कुमार बिस्वास (उम्र 32 वर्ष), पुत्र शेखर चंद बिस्वास को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। पिकअप वाहन एवं सागौन लकड़ी को जब्त कर वन विभाग रेंज, सुहेलवा पूर्वी को सुपुर्द किया गया।आगे की वैधानिक कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है।