शिघ्र निर्माण होगा तालचेर का स्टेडियम

शिघ्र निर्माण होगा तालचेर का स्टेडियम

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के पुरातन स्टेडियम निर्माण के लिए 1998 ई. में एमसीएल के पूर्व सीएमडी चितरंजन दास को पूर्व पाल्लहडा़ विधायक विभुधेन्दू प्रताप दास ने अनुरोध किया था। जिसके अनुसार ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक तालचेर दौरे पर आकर राजवाटी के निकट पावरहाउस में स्टेडियम के लिए शिलान्यास किए थे। 
लेकिन एमसीएल के वर्तमान सीएमडी के अवकाश प्राप्ति के बाद नये सीएमडी ने स्टेडियम को पूरा करने के लिए आर्थिक अनुदान देने से मना कर दिया। 
अब 17 वर्षो बाद पूर्व विधायक श्री दास उक्त स्टेडियम को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा। फलस्वरूप 15/05/2022 को हुई आरपीडीएसी के बैठक में इस स्टेडियम को पूरा करने के लिए आवश्यक अर्थराशी प्रदान किया गया। जिसके तहत सीएसआर फंड़ से जिलाधिकारी को 14 करोड़ रुपये स्टेडियम को पूरा करने के लिए दिया गया। उक्त स्टेडियम को गैलेरी समेत अन्य जरूरी उन्तिकरण के लिए संबंधित विभाग की ओर से ठेका प्रक्रिया के जरिए शिघ्र ही कार्य आरंभ किया जाएगा। इस खबर से तालचेर के खेल प्रेमीयो ने खुशी का इजहार किया है।