विभिन्न मांगों को लेकर सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग को एक घंटे तक बंद रखा
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
ढेकानल सांसद महेश साहु ने तालचेर क्षेत्र में विभिन्न सरकारी स्वामित्व वाली और निजी कंपनियां पर अपने सीएसआर फंड का सही तरीके से निवेश नहीं करने, और तालचेर क्षेत्र के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार देने में टाल-मटोल की नीति अपने का आरोप लगाते हुए, और राहगिरों की मौत का कारण बन रही राष्ट्रीय राजमार्ग की तत्काल मरम्मत और विस्तार की मांग करते हुए, एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया।जिससें एक घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 149 गोडीबंध चौक के पास सुबह 8 बजे से 9 बजे तक अवरुद्ध रहा। सांसद महेश साहू के नेतृत्व में उनके समर्थक सड़क पर बैठ गए और यातायात अवरुद्ध कर दिया। परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई। हालांकि यहां काम करने वाली सरकारी और निजी कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया है, लेकिन वे क्षेत्र के विकास के लिए नियमों के मुताबिक मुनाफे में से सीएसआर फंड खर्च नहीं कर रही हैं। सांसद श्री साहू ने पिछले माह के लाभ से 51 करोड़ रुपये की यह निधि तत्काल जमा करने की मांग की।ऐसा ना करने पर उन्होंने चेतावनी दी है कि यह आंदोलन और तेज किया जायेगा। इस आंदोलन में 9 जिला परिषद के सदस्य रंजन प्रधान, सुनील प्रधान, बाबुला साहू, निर्मल साहू, बाबुनी स्वयम, राजीव राउत, सुबाष साहू, प्रमुख नवनिर्वाचित समित सदस्य और सरपंच अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।





