विभिन्न मांगो को लेकर नीजी सुरक्षा कर्मियों का आंदोलन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
सदर थाना अंतर्गत लिंगराज कोयला खान के टाइम कार्यालय के निकट एस.आई.एस. नीजी सुरक्षा संस्था की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा उक्त संघ के सभापति निरंजन प्रधान के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया था।
पूर्व में एमसीएल की ओर से एक नीजी सुरक्षा संस्था को टेंडर के जरिए यह कार्य दिया गया था।
उक्त कंपनी की अवधि समाप्त होने पर पुनः एक सुरक्षा संस्था को कार्य दिया गया।
नये कंपनी की सुरक्षा कर्मियों को उन्नत मान का स्वच्छता देने के लिए एप के माध्यम से उनकी हाजिरी डालने एवं अपने समस्याओं को साझा करने के लिए इसका मुख्य लक्ष्य है। पर सुरक्षा कर्मियों को यह पसंद नही आया और दस सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन में उतर गए।
इनकी मांग है कि पहले जैसा चल रहा था अब भी वैसा ही चलता रहे।
यहाँ पिओ ,एपीएम, तालचेर थाना अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी के बीच समझौता होने के बाद स्थिति समान्य हुई





