सफाई कार्य में लगे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
सड़क की सफाई करने वाले वाहन को कोयला लदी एक ट्रक ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दी।
तालचेर बस अड्डे के निकट रहने वाले एमसीएल का सड़क की साफाई करने वाले (रोड क्लिनर) वाहन (ओडी-35 -डी-6254) को तालचेर बाइपास सड़क की सफाई करते समय एक कोयला लदी ट्रक (ओ.आर-19-जे-9330)ने ठोकर मार दी जिससे सफाई कर्य में लगा वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सफाई कार्य रुक गया।
इस सड़क से होकर रोजाना हजारो ट्रक कोयला लेकर जाती है,जिसके चूर्ण सड़क पर चारो ओर बिखर जाती है जिसकी सफाई रोजाना सफाई वाहन द्वारा किया जाता है।
इस रास्ते पर कोयला चूर्ण की परत, धूल और वायु मंड़ल में फैले धूलकण की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है,ऐसे में प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम ना उठाना दुर्भाग्य जनक है।





