लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुंदरगढ़: जिले में लैंगिक हिंसा को रोकने के लिए आज स्थानीय सद्भावना सदन में एक बैठक आयोजित की गई।  इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर रवि नारायण साहू ने की और लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमुल्य पधान, समाज कल्याण अधिकारी कोंकलता नाइक, आईएएचटीयू (एकीकृत मानव तस्करी विरोधी इकाई) डीएसपी कादंबिनी सामल, महिला सुरक्षा अधिकारी  स्निग्धा रानी महापात्रा और जिले के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि हिंसा को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते है।   इसी प्रकार बैठक में हर क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता लाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक मीनाक्षी प्रधान ने किया।  इसी प्रकार परियोजना अधिकारी सुलीला रथ वाल्या ने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली। अंत में सुरक्षा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।