लायकेरा में ओडिशा सारा विकास की धारा कार्यक्रम का सफल आयोजन
ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में पंचायत स्तर पर विकास की धारा ओडिशा सारा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार के दिन,लायकेरा पंचायत के राजीव भवन में, ग्राम पंचायत स्तर पर विकास की धारा ओडिशा सारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम स्थानीय सरपंच, प्रियंवदा बेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में कार्य निर्वाही अधिकारी दुष्मंत पुजारी, वार्ड सदस्य अनिल कुमार सर्राफ और मिशन शक्ति विभाग के
ब्लॉक परियोजना समन्वयक, मनीष गुरिया ने मुख्य रूप से भाग लिया। और स्वास्थ्य,शिक्षा, कृषी, महिला शशक्तिकरण,बुनियादी ढांचे का विकास, मौलिक सुविधा, सह ग्रामीण ढांचे का विकास, सू शासन, आर्थिक सुविधा, पारदर्शी एवं जन कल्याण क्षेत्र में, सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी।
लायकेरा ग्राम पंचायत के पांच स्वयं सहायता समुह की पांच सदस्यों ने सबके सामने बताया कि वे कैसे लक्षपति दीदी बनीं। लक्षपति दीदीयों में लाइक्रा की बसंती मेहर, सरिता राय, सरस्वती पशायत, वीणापानी साहू और रेंगालबेड़ा की रश्मि प्रधान थीं।
इस कार्यक्रम के संयोजन में,सहायक विकास अधिकारी पुष्पांजलि भुये, ठण सुंदर सेठ, आपूर्ति सहायक निमाई चरण नाइक, एमबीके, सीआरपी,
आंगनवाड़ी कर्मी, चपरासी युधिष्ठिर सा ने मुख्य रूप से सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में,ब्लाक के अधिकारी,पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी,स्वयं सहायता समुह और स्थानीय ग्रामीण, आदी लोगों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी की। व्यौरो रिपोर्ट दैनिक।





