रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में सरस्वती पूजा श्रद्धा के साथ संपन्न
सतीश शर्मा (उप संपादक)
श्री पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को राउरकेला रेलवे स्पोर्ट्स क्लब परिसर में मां सरस्वती की पूजा भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुई।
पूजा के अवसर पर क्लब सदस्य, रेलवे कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर मां सरस्वती की आराधना में शामिल हुए। आकर्षक प्रतिमा सज्जा, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव आनंदमय रूप से मनाया गया।
प्रसिद्ध अल्ट्रा रनर सुमित सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पूजा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया गया।
संगीत कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से दस प्रतिभाशाली बालिका और दो बालक फुटबॉल खिलाड़ियों को सुमित सिंह द्वारा खेल सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा, अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अनिकेत सिंह को भी सम्मानित किया गया।
पूजा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के संरक्षक संजय बाबूता, अध्यक्ष रणजीत नायक, सचिव डी. एन. मिस्त्री, बिप्लब तांती, संयोजक आशीष कुमार साहा सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।





