राम बरात का अयोध्या में भव्य स्वागत
धरमेंद्र सिह (रिपोर्टर)
विवाह के उपरांत अपनी पत्नीयों के साथ जनकपुर से अयोध्या पहुंचे चारो भाईयों राम,भरत,लक्ष्मण और शत्रुघ्न का हो रहा है भव्य स्वागत, वधुओं के स्वागत में अयोध्या वासियों ने बिछाया पलक पावड़े, राम मंदिर के मुख्य द्वार पर जमकर हुई आतिशबाजी, राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने किया राम बारात पर पुष्प वर्षा, भगवान राम मां जानकी की उतारी आरती, जमकर श्रद्धालुओं ने लगाए ठुमके, जगह-जगह हो रहा है राम बारात का स्वागत, संत समाज आराध्य के विवाह उपरांत अयोध्या आगमन को लेकर हैं उत्साहित,14 दिन से लगातार अयोध्या में चल रहा है भगवान श्री राम के विवाह का उत्सव, 26 नवंबर को अयोध्या से मां जानकी के धाम जनकपुर के लिए बारात हुई थी रवाना, आज अयोध्या पहुंची बारात का जगह-जगह किया जा रहा है भव्य स्वागत, 6 दिसंबर को विवाह पंचमी के मुहूर्त पर संपन्न हुआ शुभ विवाह।।
अयोध्या। आज रामनगरी अयोध्या में जनकपुर नेपाल राष्ट्र से श्रीराम बारात माता सीता जी को लेकर वापस पहुंची। जिसके चलते साकेत डिग्री कॉलेज से लेकर कारसेवकपुरम के मध्य जगह-जगह रास्ते में पुष्प वर्षाकर श्रीराम बारात का किया गया स्वागत सम्मान। इस बारात में हजारों की संख्या में लोग रहे शामिल। अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज की ओर से राज द्वार के सामने रामपथ पर रामबारात का पुष्प बरसाकर श्री सीताराम स्वरूप का आरती किया गया। इस दौरान राजेश महाराज ने कहा कि आज त्रेता युग का आभास हो रहा है। रामलला का मंदिर बनने के बाद प्रथम बार अयोध्या से रामबारात जनकपुर गई थी, विवाह के उपरांत माता सीता को लेकर बारात वापस आई पूरी अयोध्या में खुशियां छाई जगह-जगह पुष्प वर्षा कर युगल सरकार का स्वागत सम्मान किया गया। गीत संगीत की त्रिवेणी बही और सभी को बधाई दी गई। इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रेममूर्ति कृष्णकांतदास जी महराज ने कहा कि यह सुखद अवसर है। श्री राम मंदिर बनने के बाद राम बारात नेपाल जनकपुर गई थी। वहां से पुनः माता सीता जी को लेकर वापस आई,पूरी अयोध्या नगरवासियों ने बारात का स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के महामंत्री चंपत राय, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विहिप नेता पंकज सिंह, बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी छविरामदास जी महाराज, हनुमानगढ़ी के प्रेममूर्ति कृष्णकांतदास जी महाराज सहित काफी संख्या में साधु संत आदि शामिल रहे और सभी ने श्री राम बारात का भव्य स्वागत सम्मान किया।





