ट्रैक्टर पलटने से दो मृत एक घायल
बस्ती - पैकोलिया थाना क्षेत्र के मछुइया पुल पर गन्ना लदी ट्राली पलटने से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल है, जिसे मौके पर उपस्थित लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उस घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
मृतकों की पहचान मंशाराम पुत्र वंशराज उम्र पैंतीस वर्ष व मस्तराम पुत्र स्व• रामपाल के रूप में हुई है तथा घायल व्यक्ति सुमित पुत्र स्व•राम निवास सभी एक ही गांव खरथुआ त्रिलोकपुर, थाना पैकोलिया के निवासी हैं। सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।इस दर्दनाक दुर्घटना से अंचल में मातम पसर गया, वहीं परिजनों के आँसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।





