राजगांगपुर में महुआ के साथ वाहन जप्त

राजगांगपुर में महुआ के साथ वाहन जप्त

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर में आबकारी विभाग ने 35 क्विंटल महुआ के साथ पिकअप वैन को जप्त कर चालक को कोर्ट चालान कर दिया है।

सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर रानीबंध स्थित आबकारी विभाग को मिली  गोपनीय सूचना के आधार पर आज बिहा बंद गांव में एक पिकअप वैन मे लदी 35 क्विंटल महुआ को पकड़ने  में सफलता मिली  है।

आपको बता दें कि वैन में महुआ लाद कर राजगांगपुर से यह महुआ  होकर झारखंड के लक्ष्मीपोस बॉर्डर पर जा रही थी उसी क्रम में गोपनीय सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने बिहाबंद के करीब इस वाहन को धर दबोचा इस वाहन में 35 क्विंटल महुआ लदी  पाया गया। जिसका कोई कागजात ना रहने से वाहन क्रमांक OD 23E 3985, को जप्त किया गया है।इस वाहन का स्वामित्व संजय साहू के नाम से है ।

वाहन चालक कैलाश महाराणा को अबकारी विभाग ने अपने गिरफ्त में लेकर वाहन को जप्त करते हुए आबकारी विभाग कार्यालय लाया गया। ज्ञात हो कि राजगांगपुर में इस तरह महुआ बिना दस्तावेज के बराबर ले जाया जाता है। अबकारी विभाग द्वारा इस वाहन को कब्जे में लेकर चालक को कोर्ट चालान कर दिया गया है।

वही शहर में कई जगहो पर देसी शराब बेचते हुए पाए जा रहे हैं, जबकि राजगांगपुर शहर में आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि तीन जगह देसी शराब बेचने का केंद्र बनाया गया है, बगीचा पाड़ा , रानीबंध एवं कुत्रा।

इन केन्द्रो में ही देसी शराब बेची जानी है। पर गोपनीय खबर के अनुसार शहर के हर कोने में देसी शराब बेचे जाने की खबर आबकारी विभाग को होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, गोपनीय सूत्रो की माने तो इससे आबकारी विभाग को मासिक आमदनी प्राप्त हो रही है।

जिस पर प्रश्नवाचक चिन्ह लग रहा है शहर वासियों का कहना है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच हो और इस गोरख धंधे में सामिल लोगो पर उचित करवाई की जाए ताकि मुख्य केंद्र पर ही देसी शराब बेची जाए इस तरह जगह-जगह शराब बेचने से शहर के लोगों से अनेक प्रकार की शिकायतें मिल रही है, इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।