राजगांगपुर थाना में हमारी पुलिस समिति बैठक का आयोजन
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
हमारी पुलिस समिति की यह बैठक पिछले वर्ष के 2019 से कोविड़ के कारण स्थगित कर दी गई थी। इस बैठक का आयोजन पुनः बीते कल संध्या के समय राजगांगपुर थाना परिसर में किया गया। इस बैठक में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई पर विस्तार से चर्चा की गई जो बैठक का मुख्य उद्देश्य भी रहा,कि दहेज प्रथा को कैसे खत्म किया जाए।
उक्त बैठक में राजगांगपुर एसडीपीओ अभिषेक पाणिग्रही थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान,राजगांगपुर नगरपालिका अध्यक्ष माधूरी लुगुन मुख्य रूप से शामिल थे। स्थानीय एसडीपीओ अभिषेक मणिग्रही ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि ऐसे मामलो में दोनों को बुलाएं और समाधान बताएं यदि महिलाओं के आग्रह का कोई सबूत नहीं मिलता है, तो उक्त आरोप पर कार्रवाई करना कठिन है।





