राउरकेला बार एसोसिएसन का चुनाव संपन्न
राउरकेला बार एसोसिएसन का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव वैलट पेपर के जरिए किया गया। इस चुनाव में कुल 623 अधिवक्ताओं ने वोट डाले और अध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव, कार्यकारी निकाय 20 वर्ष , सदस्य, कोषाध्यक्ष व अन्य पद के लिए उम्मीदवारो का चुनाव किया।
जिसमें अधिवक्ता सदानंद साहू अध्यक्ष पद पर 308 वोट से बिजयी रहे। अधिवक्ता देवानंद तांति 308 वोट लेकर सचिव पद पर बिजयी हुए।
वही उप सचिव के लिए अधिवक्ता गुरूचरन खुंटिया को चुना गया जो 367 वोट से विजय हुए। और संयुक्त सचिव पद पर अधिवक्ता लिंगम अनुसुरू हरि डोरा 343 वोटों से विजयी हुए। कार्यकारी निकाय 20 वर्ष के पद पर अधिवक्ता अनंत नारायण साहू 415 वोटो से विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र सतपती और सदस्य पद पर उदय लाक्रा निर्विरोध चुने गए।
यह चुनाव चुनाव अधिकारी चतुर्भुज नायक द्वारा संपन्न कराया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बिजयी प्रत्याशी को राउरकेला बार एसोसिएसन के सभी अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहना कर शुभकामनाएं दी।





