योग दिवस के पहले पूर्वाभ्यास
सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी (राउरकेला इस्पात संयंत्र)
राउरकेला इस्पात संयंत्र के केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले किया गया योगाभ्यास।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय "राउरकेला इस्पात संयंत्र" से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 जून 2022 को 8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्व भर में किया जाएगा। सीआईएसएफ मुख्यालय के निर्देषानुसार प्रमुख स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना अपेक्षित है। इसी अवसर पर दिनांक 08.06.2022 को राउरकेला इस्पात संयंत्र की सुरक्षा का भार संभालने वाले केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इकाई के सदस्यों द्वारा राउरकेला के जुबली पार्क में बड़े पैमाने पर योग का पूर्वाभ्यास अशोक जलवानिया, कमांडेंट एवं एम के दास, उप कमांडेंट के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को बढ़ चढ़कर योगाभ्यास में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।





