युवक की आत्महत्या से अंचल में शोक का माहौल
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
तालचेर थाना अंतर्गत आनेवाले भैरवीसाही के दिलीप भूतिया (37वर्ष) ने अपने शयन कक्ष में गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
युवक की आत्महत्या कर लेने से अंचल में शोक का माहौल बना हुआ है।
पडोसियो से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू कलह की वजह से कुछ दिनो से युवक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी,जिससे तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली होगी।
पुलिस युवक का शव अपने कब्जे में लेकर शवपरिक्षण के लिए मंड़पाल अस्पताल भेज दी है, परिक्षण के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।





