याद किये गए पुलिन बिहारी मानसिंह
महान नाटककार एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुलिन बिहारी मानसिंह के पुण्यतिथि का प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर उनके नाम से गठित पुलिन मानसिंह फैन्स क्लब की ओर से रेलवे कॉलोनी के निकट स्थित शांति भवन में रहने वालों को सूखा भोजन एवं वस्त्र वितरित किया गया | फैन्स क्लब के प्रमुख सुनील मानसिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता गौतम बड़ा, वकील सच्चिदानंद परिडा और शक्तिबाहिनी प्रमुख श्रद्धा सडगी ने भाग लिया। अतिथियों ने स्वर्गीय मानसिंह की स्मृति में उनकी गतिविधियों पर चर्चा की और कहा कि वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। कार्यक्रम के संचालन में श्री देबराज लेंका, ललन ठाकुर, अरविन्द मोहंती, भूषण सेठी, सुमित दास, अजय जेना, संजीव नायक, शंकर दास, प्रशांत राउत, उपेन्द्र जेना, प्रभात साहू आदि उपस्थित थे और सहयोग किया। अंत में, मेजबान श्री मानसिंह ने धन्यवाद दिया।





