पुरानी रद्दी ईंटों से किया जा रहा है नाली का नवीनीकरण

पुरानी रद्दी ईंटों से किया जा रहा है नाली का नवीनीकरण

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)

तालचेर के लिंगराज देउलबेडा़ कालोनी में रद्दी ईटों से नाली की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है। 

आपको बतादें की तालचेर के लिंगराज देउलबेडा़ कालोनी में एक नाली का मरम्मत एवं नव निर्माण कार्य किया जा रहा है। पर यह कार्य क नाली से निकले पुराने एवं टूटे फूटे ईंटों से ही किया जा रहा है जो अंचल में चर्चा का बिषय बना हुआ है। 
नाली का नवीनीकरण नवीन ईंटों से किया जाना चाहिए, पर प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर आला अधिकारियों की अनदेखी का फायदा उठाते हूए ठेकेदार ऐसा कर पैसा बचाने और मोटी कमाई करने में लगा हुआ है। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारी क्या कदम उठाते है।