माउजर दिखाकर लूट लिए 20 हजार रुपये

माउजर दिखाकर लूट लिए 20 हजार रुपये

अनुराग आचार्य (व्यौरो प्रमुख) 
तालचेर थाना अंतर्गत बिकसर के सुनाखानी के पास आज सुबह एक दवा विक्रेता से दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बीस हजार रुपये लूट लिए।
सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंगुल जिला के सुसुदा ग्राम निवासी सुधांशु साहू नामक व्यक्ति कनिहा क्षेत्र की कुछ दवा की दुकानों से पैसे लेकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। कि बिकसर के निकट दो मोटरसाइकिल सवार अचानक उसके पास आ गए, और उसे रोककर,माउजर दिखाकर उससे 20 हजार रुपये लूट लिए, लूट को अंजाम देने के बाद वे दोनों तेज रफ्तार से भाग गए। 
इस घटना के संबंध में सुधांशु साहू ने तालचेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।  तालचेर पुलिस घटना की जांच कर रही है।