माँ हिंगुला के लिए स्थान चिन्हित
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर की कुल देवी अग्निरूपा मां हिंगुला की समाधि स्थल रविवार दोपहर को चिन्हित की गई है। हिंगुला मंदिर के पिछले हिस्से बांस के जंगल के पास जो मंदिर के पूर्व में लगभग 400 मीटर की दूरी पर है, गोपाल प्रसाद में माँ अग्निरूपा प्रकट हुई हैं। बीती रात भी देहुरी ने शबरी मंत्र से मां की पूजा की और कोयला जोड़कर उनका स्थान पहचाना।
बाँस के जंगल के प्राकृतिक वातावरण में माता के प्रकट होने से भक्तों में अपार हर्ष था। इस खबर के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में मां अग्निरूपा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। हालांकि मंदिर प्रशासन ने जहां भक्तों को मां अग्निरूपा के निर्धारित स्थान पर मां को छूने और पूजा करने पर रोक लगा दी है, वहीं उनसे एक निश्चित दूरी से ही मां के दर्शन करने का अनुरोध किया गया है।





