महीने भर बाद चोर पुलिस की गिरफ्त में

महीने भर बाद चोर पुलिस की गिरफ्त में

बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र के एक घर में हुई चोरी के मामले में एक महीने बाद आरोपी पकड़ा गया, पुलिस को आरोपी के पास से एक लाख के गहने बरामद हुए। 
बंडामुंडा़ थाना प्रभारी बुलु कुमार स्वाईं से मिली जानकारी के अनुसार 26/08/22 को बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र में आनेवाले सी सेक्टर के क्वाटर नंबर सी/150 में चोरी हो गई थी, जिसकी लिखित शिकायत के श्रीनिवास राव ने थाने में की थी। 
इस चोरी के मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए चोर की तलाश में जुटी थी आखिरकार महिने भर बाद मालगोदाम निवासी भोला बंछोर इस चोरी के आरोप में पकडा़ गया।पुलिस को इसके पास से चोरी हुए नथनी, सोने की चेन, और हीरे का लाकेट  बरामद हुआ है।