मनोहरपुर में फर्जी डीड बनाकर जमीन हथियाने की कोशिश

मनोहरपुर में फर्जी डीड बनाकर जमीन हथियाने की कोशिश

राजेश लोहार (स्ट्रींगर) 

मनोहरपुर में अविभाजित सीएनटी जमीन की फर्जी डीड बनाकर उस पर निर्माण कार्य शुरू करने का हुआ विरोध। रामलाल मुंडा, संरक्षक आदिवासी मुंडा समाज ने इसका खुलासा करते हुए मिडिया के साथ जानकारी साझा की है। यह मामला मनोहरपुर प्रखण्ड अंचल का है। मनोहरपुर से रैयत आशा सैंडिल , श्रीराम सैंडिल, नेटवर सैंडिल ने मीडिया को पूरी जानकारी दी। आशा सैंडिल पति मोतीलाल सैंडिल एवं श्री राम सैंडिल पिता स्व: सोनाराम सैंडिल दोनों मनोहरपुर के मणिपुर ग्राम के स्थाई निवासी हैं ।  राजस्व मनोहरपुर 90 हल्का  खाता नंबर 202
प्लॉट नंबर  2306 का रकवा संयुक्त खतियान जमीन रैयत स्व गोपाल सैंडिल के नाम से दर्ज है। 


जिसपर कार्तिक गोप नमक व्यक्ति ग्राम मैदासाई  द्वारा जबरन मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबिक हमें मालूम ही नहीं है कि यह अविभाजित जमीन बेची गई है। इसके विरोध में अंचल अधिकारी को पत्र लिख कर निर्माण कार्य को रोकने ओर न्याय दिलाने कि मांग कि लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ पीड़ितों ने बताया कि इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर को पत्र लिखकर इस मामले की जानकारी दी गई है।और  के साथ पेश होने को कहा गया है। इस लिए चक्रधरपुर आए हैं ये सभी को देखते हुए कार्तिक गोप द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को रोक लगाया जाय क्योंकि यह अविभाजित जमीन है। और किसी को बेची नहीं गई है, उचित कारवाई कर भूमिहीन होने से बचाया जाए यह जमीन CNT ACT. के दायरे में है । 
इस पर आदिवासी समाज के रामलाल मुंडा संरक्षक आदिवासी मुंडा समाज ने मीडिया में न्याय दिलाने कि बात कही।  फर्जी कागजात बनाकर काम किया जा रहा है और एसडीओ से मांग की गई है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर जमीन मुक्त कराया जाए। श्री मुंडा का कहना है इस पर 420 का भी मामला बनता है जमीन के स्वामी की 2007 में मृत्यु हुई और 2008 में जमीन खरीद लिया गया। आदिवासी समाज से आने वाले पीड़ितों को न्याय दिया जाए।