मनचले हाइवा चालक को खरीखोटी सुननी पड़ी

बिसरा से राउरकेला की ओर तेज गति से जा रही हाईवा कुकडा़गेट बंद होने के कारण जब वहाँ रुकी तो उसपर बरस पडे़ वाहन चालक। 
आज एक हाइवा बिसरा से राउरकेला की ओर तेज गति से जा रही थी संतोषपुर पार होने के बाद कुकडा़ फाटक तक के सड़क पर दो दुपहिया चालक इस हाइवा की चपेट में आते आते बचे। 
उधर कुकडा़ फाटक बंद होने के कारण हाइवा को रूकना पडा़ तो दोनो दुपहिया चालक उस पर बरस पडे़। 
 प्रत्यक्षदर्शीयो से मिली जानकारी के अनुसार हाइवा (ओ.आर 16 सी 5016)  द्रुत गति से धूल उडाती हुई आगे की ओर बढ़ रही थी जिससे पीछे चल रहे वाहनो को असुविधा हो रही थी वही दो दुपहिया इसकी चपेट में आते आते बचे जिसमें एक महिला भी थी, कुकड़ी गेट बंद होने की वजह से जब यहाँ हाईवा को रूकना पड़ा तो महिला उसपर बरस पडी़ जिसके जवाब में हाईवा चालक ने आँख पर कचरा आ जाने का बहाना बनाया।

पुनः फाटक खुलने पर तेज गति से धूल उडा़ता आगे की ओर बढ़ गया।