मतदाता की समस्या का निराकरण होगा आनलाइन

मतदाता की समस्या का निराकरण होगा आनलाइन

ई-साईनेट मोबाइल एपलीकेशन के ‘‘बुक ए कॉल विथ बीएलओ‘‘ विकल्प से मतदाता कर सकेंगें बीएलओ से सीधे संपर्क

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा मतदाताओं को दी  जाने वाली सुविधाओं की दिशा में एक नई पहल करते हुए मतदाता संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये ई साईनेट मोबाइल एपलीकेशन में नया विकल्प प्रदान किया है। जिसमें मतदाता अब सीधे बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सेवा संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं। बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करने के लिये मतदाता को ई-साईनेट मोबाइल एपलीकेशन को डाउनलोड करना होगा अथवा वोटर सर्विस पोर्टल वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन(voter service portal.eci.gov.in) में अपने मोबाइल नम्बर से लॉगिन करना होगा। ई-साईनेट/वोटर पोर्टल के डैशबोर्ड में ही मतदाता को ‘‘बुक ए बीएलओ के साथ कॉल बुक‘‘ करें (बीएलओ के साथ कॉल बुक करने का अनुरोध) का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन में मतदाता अपने वोटर आईडी नम्बर(एपिक नम्बर) या फार्म रिफरेंश नम्बर अथवा अदर विकल्प का चयन कर बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता के द्वारा समस्या दर्ज कराने पर जानकारी संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को उनके मोबाइल एपलीकेशन में प्रदर्शित होने लग जाएगी तथा निर्धारित समयावधि में बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता की समस्या का निराकरण कर मतदाता के नम्बर पर जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।