भाजपा ने बीजद पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

भाजपा ने बीजद पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

राज्य सरकार द्वारा की जा रही अनियमितताओ को लेकर राउरकेला के सेक्टर 3 स्थित भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन रखा गया था। 
भाजपा पार्टी की ओर से की गई इस पत्रकार सम्मेलन को सुब्रत पंडा़ ने संबोधित किया। उन्होने पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा की ओडिशा की सत्तासीन राजनैतिक पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त  है। 
श्री पंडा ने बीजद पर जिला खनिज कोष, बिरसामुंडा़ हाकी स्टेडियम,प्रधानमंत्री आवास योजना, विश्वकप हाकी में टिकटो की बिक्री में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए इन सब की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की। 
उन्होने कहा कि विश्वकप हाकी टिकटो को बीजद अपने कब्जे में लेकर अपने पार्टी के लोगो और चहेतो को बांट रही है। इस तरह हाकी प्रेमीयो और हाकी खिलाड़ियों को विश्वकप हाकी देखने से वंचित रखा गया। ये निंदनीय है। 


उन्होने बीजद पर प्रधानमंत्री आवास योजना में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ओडिशा को राज्य सरकार की मांग से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास मुहैया की है इसके बावजूद वास्तविक गरोबो को इसका लाभ नही मिल रहा है। इस बाबत सभी  प्रखंड़ विकास अधिकारी को भाजपा की ओर से अवगत कराया गया है और यह मांग की गई है कि, वास्तविक लामार्थियो को इस योजना का लाभ दिया जाय।

इस पत्रकार सम्मेलन में जिला सभानेत्री लतिका पटनायक, राज्य सभानेत्री सुकेशी ओराम, राज्य मुखपात्र धिरेन सेनापति, विरमित्रापुर विधायक शंकर ओराम, राज्य कार्यकारिणी सदस्य निहार राय, जगबंधु बेहरा, प्रमीला दास, जिला मुखपात्र  गंगाधर दास उपस्थित थे।