बिसरा में निकली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
स्वतंत्रता दिवस से पहले बिसरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व पुर्व विधायक शंकर ओराम ने किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 7 पंचायतों में पहुंचकर लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और छात्र छात्राएं उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर सुभाष माझी, निरंजन माझी, जगन माझी, बाबू खान, अमर सिन्हा, अनिल साहू, हरीश श्रीवास्तव, महेश सिंह सहित अन्य मंडल समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस तिरंगा यात्रा ने बिसरा क्षेत्र में देशभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया है।





