बिसरा ब्लाक में खुलेआम बेची जा रही है ताड़ी

बिसरा ब्लाक में खुलेआम बेची जा रही है ताड़ी

बिसरा प्रखंड़ के मोनको पंचायत क्षेत्र में खुलेआम बेची जा रही है ताडी़, दिन भर लगा रहता है नशाखोरी करने वालो का जमावड़ा, यहाँ आनेवाले नशाखोर ताडी़ के साथ ही सिगरेट व अन्य नशिले पदार्थो का भी सेवन करते कईबार देखे गए है। इस बिरान पड़ी जगह में ताडी़ बिकने से यहां लोग नशाखोरी करने तो आते ही है, तो कई बार समय बिताने के लिए जुआ भी खेलते देखे गए है। 
इस ताडी़ के अड्डे को अबकारी बिभाग द्वारा कईबार तोडा़ गया फिर इन्हे इतनी हिम्मत कहाँ से मिली की अब यह बेझिझक ताड़ी बेच रहा है और अब ताड़ी बेचने के लिए इनके दो ठिकाने है।

आप खुद सुनिए क्या कहा ताडी बिक्रेता ने। 

देखे विडियो



ताड़ी बेचने वालो से मिली जानकारी के अनुसार हर साल गर्मियों के मौसम में यहां बिहार से कुछ लोग आकर खजूर के पेड़ों को स्थानीय लोगों से ठेके पर ले लेते हैं और फिर उन खजूर के पेडो़ से रस निकाला जाता है ,उन रसो में पानी और एक दवा मिलाई जाती है और इस तरह खजूर के थोडे़ से रस से अधिक परिमाण में ताडी़ बनाई जाती है जिसे पीकर लोग झूमने लगते है। 
एक तो नशा ऊपर से सस्ता एक बोतल पानी की किमत में बिकती है एक बोतल ताडी़ अर्थात केवल ₹20 प्रति बोतल। नशा सेवन करनेवालो के लिए इसकी किमत और इसे पीने के बाद चढ़ने वाला नशा से पहली पसंद बनी हुई है, यही वजह है कि दूरदराज क्षेत्रो से भी लोग यहाँ ताडी़ पिने के लिए आते है और अब तो नशा का व्यापार करनेवाले स्थानीय लोग भी इनसे थोक के भाव ताडी़ खरीद कर अपने घरो में बेचने लगे है जिससे इनकी आमदनी में इजाफा होने के साथ स्थानीय लोगो का सहयोग भी मिलने लगा है।