3 स्वर्ण और 4 रजत पदक से शहर का बढाया मान

जिले के मुख्य कोच व रेफरी तिलका नगर निवासी बिचित्र नारायण जेना के नेतृत्व वाली टीम ने तीन स्वर्ण और चार रजत पदक लेकर राउरकेला शहर का नही बल्कि पुरे ओडिशा का मान बढ़ाया है।

3 स्वर्ण और 4 रजत पदक से शहर का बढाया मान
3 स्वर्ण और 4 रजत पदक से शहर का बढाया मान

लखन लोहार (संवाददाता) 

"वाको इंडिया जूनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021"  का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे शहर में की गई थी, जहाँ बंडामुंडा़ की टीम सुंदरगढ़ जिले के मुख्य किकबाँक्सिंग कोच व रेफरी तिलकानगर निवासी बिचित्र नारायण जेना के नेतृत्व में   पुणे गई थी। इस सफर में कोच विचित्र नारायण जेना की मदद के लिए उनके सहयोगी अशोक कुंवर भी साथ थे।     
पुणे महाराष्ट्र में आयोजित यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021 तक खेला गया था।    इस चैम्पियनशिप में बिचित्रनारायण जेना की नेतृत्व वाली टीम ने अपने वेहतर प्रदर्शन से तीन स्वर्ण (गोल्ड) और चार रजत (सिल्वर) पदक लाकर पूरे ओडिशा का मान बढ़ाया। स्वर्ण पदक पाने वालो में प्रतीक कुमार खालखो (म्युजिकल फौर्म), चंदन प्रजापति (लाइट कंटेक्ट फाइट), मुस्कान ओराम (किक लाइट फाइट), एवं रजत पदक पाने वालो में शंकर शर्मा, तनीसा जगदला, के. मुकेश, देवाशिश प्रमाणिक,आदि सामिल है। 
आज प्रतियोगियो के शहर वापसी पर राउरकेला रेलवे स्टेशन में कोच बिचित्र नारायण जेना व सहयोगी अशोक कुंवर का भाजपा की राउरकेला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के नामचीन चेहरे राउरकेला रेलवे स्टेशन में देखने को मिले जिसमें निहार राय (पूर्व विधायक)
परमिला सोना,रजा रमेश,धीरेन मलिक,चंदन विश्वकर्मा,भारती सिंह आदि मुख्य रूप से अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे।