बमो की कतार को निष्क्रिय कर माओवादियो के मनसूबे पर फेरा पानी

बमो की कतार को निष्क्रिय कर माओवादियो के मनसूबे पर फेरा पानी

नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार) 

दंतेवाड़ा..में माओवादियों द्वारा लगाए गए सिरियल बमों की लंबी कतार को बीडीएस ने निष्क्रिय कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।  सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किए आईईडी लोहा गांव पहाडी धोबी घाट और 11सी माइनिंग  के पास आईईडी  की सूचना मिलते ही दन्तेवाड़ा बीडीएस  और सीआईएसएफ किरंदुल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नक्सलियों के द्वारा प्लांट किये गये सिरियल बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। 

 सीआईएसएफ की एक पार्टी इलाके में गश्त के लिए निकली थी कि धोबी घाट और 11 सी माइनिंग जाने वाले तिराहा के आगे लोहा गांव जाने वाले रास्ते में पहाडी पर नक्सलियेां के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहूंचाने के ईरादे से आईईडी लगा रखा था। जिस पर सीआईएसएफ की पार्टी केा एक तार जमीन से उपर निकला दिखाई दिया, जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा को तत्काल दिया गया।  इस पर सीआईएसएफ  पार्टी  एवं बीडीएस दन्तेवाड़ा की टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया,और 10 बमों को किया गया निष्क्रिय।
घटना स्थल से 5 किलो का 1नग, 2 किलो के 2 नग और 1 किलो का 1 नग कुल 10 किलो का कमांड़ आईईडी लगा रखा था।, जिसे बरामद कर मौके पर ही दन्तेवाड़ा बीडीएस के द्वारा सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है।