महतो समाज का फुटबाल टूर्नामेंट २१ जनवरी से
देवमनी महतो (संवाददाता)
नुआगांव: माहतो समाज का फुटबाल प्रतियोगिता चलित माह की २१ तारीख से २३ तारीख तक आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता सामाजिक संगठन माहतो सामाज द्वारा आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में केवल माहतो जाती के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में कुल १६ टीमों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में खेल का समय २०-२० मिनट का होगा।२३ जनवरी को खेल समाप्त होने के बाद पुरस्कार वितरण किया जायगा। इस दिन खिलाड़ीयो और अतिथियो को संगठन की ओर से सामूहिक रूप से भोजन कराया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम के लिए प्रवेश शुल्क ₹१००१ रखा गया है। और पुरस्कार राशि प्रथम पुरस्कार ₹६०००, दुत्तीय पुरस्कार ₹५०००,तृतीय पुरस्कार ₹४००० रखा गया है।
इस प्रतियोगिता के आयोजन में माहतो समाज के अध्यक्ष सुदर्शन महतो ,उपाध्यक्ष बिजय महतो, विश्वजीत महतो, लकी महतो, प्रमोद महतो की अहम भूमिका है।





