फरार शराब आपूर्तिकर्ता न्यायिक हिरासत में

फरार शराब आपूर्तिकर्ता न्यायिक हिरासत में

सुमित जायसवाल (व्यौरोचीफ) 

सारंगगढ़ जिला को अपराध मुक्त करने के लिए जिले की पुलिस प्रशासन पूरी तरह कमर कसी हुई नजर आ रही है। 
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, सहायक पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर कडी़ नजर रखी जा रही है। इसके लिए पुलिस मुखबिरो से भी मदद ले रही है।
ऐसी ही एक असामाजिक कार्य शराब की अवैध आपूर्ति के बिरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उप कारागार भेज दिया है। 
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिरी के आधार पर कार्यवाही करते समय घर में तैयार की गई महुआ शराब को मोटरसाइकिल द्वारा आपूर्ति के लिए ले जाते समय पुलिस ने दबिस देकर असफल कर दिया। 

मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की आपूर्ति  रोकने के लिए पुलिस ने बिशनपूर मोड़पर घेराबंदी की हुई थी। यह देख पल्सर मोटरसाइकल (सीजी 11ए 5780) की टंकी पर शराब से भरी काले रंग की बैग लेकर जा रहा युवक सब छोड़कर खेतो के रास्ते दौड़ते हुए सरपट भाग निकला। 
 इस अज्ञात युवक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। 23 जनवरी के दिन फरार युवक पुलिस के हाथ लग गया। पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
पुलिस आगे की कार्यवाही करते पकड़े गए रोहित कुमार उर्फ कट्ठुल (24),पिता शंकरलाल मनहर, निवासी बगटोला ग्राम, को न्यायालय में पेश किया। जमानत न मिलने पर उसे बलोदाबाजार उपकारागार भेज दिया गया।