पीएम श्री उच्च विद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आरंभ
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा ब्लॉक में पीएम श्री उच्च विद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आरंभ हुआ। यह प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरी नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी जयनारायण पंडा मुख्य अतिथि थे। एवं अवकाश प्राप्त क्रीड़ा शिक्षक निर्मल कुमार साहू, सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार पटेल,और स्कूल कमेटी अध्यक्ष गोपबंधु अमात सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होकर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शिक्षक कैशिक बेहरा ने मंच संचालन किया। इस प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक अमिया कुमार बेहरा, अक्षय नाइक, संजय बेहरा, ने किया और शिक्षक कृष्ण चंद्र प्रधान, गजानन नाइक, शिक्षक कुमुदिनी लकड़ा, सीइआरसीसी सुजेश नाइक, वेसाज डिहिरिया ने सहयोग किया।





