टायर फटने से वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुई

टायर फटने से वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुई

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

एक मालवाही वाहन क्रमांक "ओडी 05 बीएन 0522" राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईं ओर की सड़क पर धीमी गति से आ रही थी कि अचानक वाहन के सामने के दाहिने तरफ का टायर फटने के कारण वाहन असंतुलित हो गया, जिसके कारण चालक ने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक मामूली रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे घटना स्थल से एक एम्बुलेंस के जरिए लाईंग सरकारी अस्पताल ले गए और वहाँ चिकित्सा हेतू भर्ती करा दिया। इस दुर्घटना में 11 गार्ड पोस्ट क्षतिग्रस्त पाए गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कंसबहाल चौकी पुलिस को सौंप दिया गया है।