पक्के मकान के नाम पर केवल अश्वसन ही मिला
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
अंगुल जिला के तालचर ब्लाक अंतर्गत आनेवाले गुरूजांग ग्राम के एक महिला ने सरकारी आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान दिलाने के नाम पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।
गुरूजांग ग्राम निवासी बर्षा साहू नामक 28 वर्षिया महिला ने संबंधित अधिकारियों के ऊपर यह आरोप लगाया है कि उन्हे सरकारी आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान दिलाने का आश्वासन दिया गया था।
जिसके बाद अधिकारीयो के कहने पर उन्होने अल्प परिमाण में ईट, सीमेंट, रेत आदि लाकर मकान निर्माण की आरम्भ भी कर दिया था परंतु सरकारी सहयोग ना मिलने के कारण उन्हें आगे का निर्माण कार्य स्थगित करना पडा़।
श्रीमती साहू के अनुसार तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद उन्हे पक्के मकान के लिए संबंधित सरकारी अधिकारियों से आश्वासन के शिवा कुछ ना मिला।





