नाईयो ने आर्थिक समस्या को लेकर राज्य सरकार को दी अर्जी
गंगाधर शा (संवाददाता)
बड़गाँव :
सुंदरगढ़ जिले के बड़गांव प्रखंड के नाईयो ने जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्य सरकार के समक्ष लाॅकडाउन के कारण उत्पन्न हुई आर्थिक समस्या के संबंध में याचिका दायर कर परिवार के भरण-पोषण के लिए राज्य सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है क्योंकि कोरोना महामारी में सरकार के आदेशानुसार सभी सैलून बंद कर दिए गए हैं।
जिससे नाईयो के परिवारो का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है, इसलिए सभी नाइयो ने आपस में सलाह मसवरा करने के लिए एक बैठक की।इस बैठक में सर्वसम्मती से लिए गए फैसले के अनुसार समी ने मिलकर राज्य सरकार के पास अपनी समस्या बताते हुए सहायता के लिए अर्जी दी है।
इस बैठक में संतोष बारिक, हरेकृष्ण बारिक, बुलु बारिक, सुमित पशायत, अविनाश पशायत और अनिल पशायत,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





