दोहरे हत्याकांड का आरोपी राजू नाग गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड का आरोपी राजू नाग गिरफ्तार

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

कुतरा थाना अंतर्गत तूरूमुरा पंचायत के काशीपुर ग्राम में पिछले दिनों 14-07-2024 की रात 10.00बजे एक तरफा प्रेम को लेकर की गई दोहरे हत्याकांड़ का मुख्य आरोपी राजू नाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
आज कुतरा थाना परिसर में अनुविभागिए पुलिस अधिकारी अभिषेक पाणिग्राही ने मीडिया को जानकारी दी की इस जघन्य हत्याकांड़ को अंजाम देने वाला राजू नाग हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और भुजाली के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहा था। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू नाग हत्याकांड़ को अंजाम देने के बाद अपने घर आया और कपड़े लेकर अपने एक दोस्त के घर चला गया जो टुंगरी टोली ग्राम में है। और वहाँ से सीधे न्यायालय में जाकर न्यायाधीश के समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहा था।

जाने क्या क्या है पूरा मामला 

सुंदरगढ़ जिला के कुतरा थाना अंतर्गत आनेवाले तुरूमुरा पंचायत के काशीपुर में एक तरफा प्रेम को लेकर एक छात्र और एक छात्रा की निर्मम हत्या करने का मामला प्रकास में आया है। 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुत्रा थाना अंतर्गत आनेवाले तुजूमरा पंचायत के काशीपुर निवासी जस्टिन केरकेट्टा की पुत्री लिप्सा केरकेट्टा (25) एवं उनके दोस्त प्रताप लाक्रा (26) दोनों सुंदरगढ़ जिला के टिकली पाडा़ स्थित एमसीएल की ओर से राउरकेला स्थित रिम्स कालेज में एमसीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के एक दिन पहले संध्या के समय दोनों लिप्सा के घर में आए थे। जिसके बाद उसी रात 10 बजे राजगांगपुर थाना क्षेत्र के जहरमाल ग्राम के जहरबाग (30) जस्टीन केरकेट्टा के घर आकर दरवाजा पीटकर उसे जोर जोर से पुकारने लगा। 
उस वक्त तक घर में सभी सो गए थे, जिसके कारण विलम्ब से लिप्सा की मां सुषुम सोरेन ने द्वार खोलकर इतनी रात को घर में आने का कारण पूछा, उसी वक्त लिप्सा का पिता भी वहाँ आ गया और उसने भी इस तरह देर रात आने का कारण पूछा,इसपर राजू बाग ने कहा कि मैं तुम्हारे बेटी से विवाह करूंगा। जिसका जबाब देते हुए जस्टीन बाग ने कहा कि अभी तुम जाओ और अपने माता पिता को लेकर आना उसके बाद ही जो कुछ होगा। 
राजू बाग उसकी बातों को अनसुना कर कहा कि अपनी बेटी को बुलाव मैं उससे बात करूंगा कहने लगा, उसी समय लिप्सा भी वहाँ आ गई जिसे राजू ने बात करने के लिए घर के बाहर बुलाया, पर लिप्सा ने घर के बाहर जाने से यह कहकर मना कर दिया कि घर के बाहर क्यों बात करूं और उसे बातचीत के लिए घर के अंदर बुलाया। दोनों घर के अंदर बात करने लगे, बात करते करते बात बढ़ गई और दोनों की बातचीत बात विवाद में तबदील हो गई।राजू ने गुस्से में आकर लिप्सा पर वार कर दिया जिससे लिप्सा जमीन में गिर गई, जिसके बाद राजू ने अपने साथ लाए भुजाली से लिप्सा पर वार कर दिया फलस्वरूप लिप्सा लहूलुहान होकर चित्कार करने लगी। पुत्री की चित्कार सुनकर पिता जस्टिन वहाँ आ गया पिता को वहाँ आया देख राजू ने उसपर भी हत्या के इरादे से भुजाली से वार कर दिया जिसपर जस्टीन ने अपना बचाव करने के लिए निकट पडे़ लकडी़ के टेबुल को उठाकर आगे कर दिया जिससे लकडी़ का टेबल टूट गया। इसपर गुस्साए राजू ने लिप्सा के माता पिता को घसीट कर एक कमरे में ले गया और उन दोनों को उस कमरे में बंद कर दिया। 
लिप्सा के माता पिता ने प्रताप को आवाज देकर कहा कि राजू लिप्सा की जान ले लेगा वह आकर राजू से लिप्सा की रक्षा करे। यह बात सुनकर प्रताप लिप्सा की रक्षा करने के लिए उसके पास गया तो राजू ने प्रताप के पेट पर भुजाली से वार कर दिया और वहाँ से फरार हो गया। राजू किसी तरह अपने पेट को पकड़ कर बंद कमरे के दरवाजे को खोलकर लिप्सा के माता पिता को बाहर निकाला। तबतक वहाँ आप पड़ोस के लोग वहाँ पहुचकर उन दोनों को एक वाहन से निकट के अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रताप की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे राउरकेला के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसकी खबर कुत्रा थाना में दी गई। खबर पाकर कुत्रा थाना प्रभारी मनोरंजन बीसी घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण के बाद शवों को उनके परिजनों को शौंप दिया। और पुलिस प्रशासन की ओर से हत्यारा राजू की तलाश में जगह जगह छापामारी की जा रही है।