दो पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई
सरायकेला पुलिस बल सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को हमेशा से ससम्मान विदाई देता आ रहा है, इसी क्रम में दो पुलिसकर्मीयो की सेवानिवृत्त होने पर उनके लिए ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सरायकेला जिला बल के दो पुलिस पदाधिकारी दिनांक 04/06/2022 को सेवानिवृत हुए हैं। सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में, पुलिस अधीक्षक सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी , सचिव अनिल यादव ,पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र खाखा, एवं अन्य पुलिसकर्मी व पुलिस पदाधिकारी पुलिस केंद्र दुगनी में उपस्थित हुए एवं उक्त दोनों सेवनिर्वित पुलिस पदाधिकारियों के मंगल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक सरायकेला ने अपने अभिभाषण में पंचायत आम चुनाव 2022 में पुलिस कर्मियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा चुनाव ड्यूटी को सुरक्षित व निष्पक्ष करवाने के लिए धन्यवाद दिया, तथा सभी चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को एक-एक सू सेवंक से पुरष्कृत किया।
पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दोनो सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने, तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।






