डालमिया सीमेंट द्वारा अवैध भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला में स्थित राजगांगपुर शहर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आगमन पर झगरपुर के फोरम फॉर ग्राम सभा कमेटी के अध्यक्ष बीबोल टॉप्पो के नेतृत्व में ओसीएल (डीसीबीएल) सयंत्र के लिए अवैध भूमि अधिग्रहण के खिलाफ बीजू एक्स्प्रेसवे के पास रामाबहाल में श्रृंखलाबद्ध प्रदर्शन किया गया। इसमें राजगांगपुर कुकुड़ा, अलंडा, केशरामाल, झगरपुर और कुत्रा प्रखण्ड के लांजीबेरना गांव के हजारों आदिवासियों ने शामिल होकर ओसीएल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी 2020 को पांच पंचायतों में खदान के विस्तार के लिए बड़ी मात्रा में आदिवासी भूमि को खारिज कर दिया गया था। आरोप है कि, जिला प्रशासन और ओडिशा सरकार कंपनी के साथ मिलकर आदिवासियों की जमीन को अवैध रूप से हड़पने के लिए बाहुबल और पुलिस बल का प्रयोग कर रही है।
इस मनमानी पूर्ण रवैया से 57 गांवों के लगभग 60 हजार ग्रामीण बेघर हो जाएंगे इसे लेकर 5 वर्षों से लगातार धरना प्रदर्शन विरोध की जा रही है लेकिन राज्य सरकार इस अधिग्रहण पर आंखे बंद कर ली है।
इस भूमि अधिग्रहण के विरोध प्रदर्शन में विनय भूषण वारला, हिरामनी मिंज, लिली सुकान्ति बा, खाखा, पुष्पा एक्का, स्टीफन लाकरा समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।





