दो दिनों में हुई तीन स्थानों पर चोरी
दो दिनों में तीन स्थानों से-किताब दुकान, पान ठेला और ग्राहक सेवा केंद्र से हुई चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस। उदयपुर में दो दिनों में तीन जगह से हुई चोरी ने उदयपुर पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल कर रख दी है।
उदयपुर बस अड्डा स्थित विद्यादीप किताब दुकान, शिव मंदिर के सामने स्थित प्रताप पान ठेला और बाजार चौक पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में हुई चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
प्राप्त सुचना के अनुसार शुक्रवार की रात को बाजार चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से अज्ञात चोरों ने ठेला के पीछे लगे लोहे के चादर को तोड़कर फोटो कापी प्रिंटर सहित अन्य समान चोरी कर ले गए। शनिवार को उदयपुर बस अड्डा के विद्यादीप से भी फोटो कापी प्रिंटर, कापी और नगद रुपए सहित अन्य समान पीछे के हिस्से में सीढ़ी लगाकर ईंट के दीवाल में सेंध मारकर चोरी कर ले गए। इसी तरह से शनिवार को ही प्रताप के पान ठेला के निचले हिस्से का लकड़ी का पटरा को उखड़कर सिगरेट के पैकेट पान मसाला और कुछ नगद रुपए पार कर दिए।
दुर्घटना की सूचना
इस संबंध में दो दुकान के मालिकों द्वारा स्थानीय थाना में लिखित सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पान ठेला के मालिक द्वारा थाना में रिपोर्ट नहीं लिखवाया गया है। उदयपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल का जायजा लेकर चोरों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर शहर के हृदय स्थल पर लगातार हो रही चोरी से व्यवसाइयो में भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है ।
सिलसिलेवार हो रही चोरियों ने उदयपुर पुलिस की रात्रि कालिन गश्त पर कई प्रश्न खड़े कर दिए है।





