दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
जूटमिल थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा जूटमिल में रहने वाले सुजीत थापा पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
महिला द्वारा दी गई शिकायत में उन्होने कहा है कि वह मध्यप्रदेश की रहने वाली है । पति द्वारा लड़ाई झगड़ा किए जाने से परेशान होकर वर्ष 2014 में अपने बच्चों के साथ रायगढ़ आकर मजदूरी कर गुजर बसर कर रही है । काम के दौरान वर्ष 2017 में सुजीत थापा से परिचय हुआ । सुजीत थापा फास्ट फूड (मोमोज) बनाने का काम करता था जो साथ में काम करेंगे, दुकान खोलेंगे कहकर मित्रता बनाया और जनवरी 2018 में अपने किराये के एक मकान में ले जाकर शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बनाया । सुजीत थापा अविवाहित होना बताया था बाद में उसके शादीशुदा होने का पता चला । धीरे-धीरे सुजीत के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा, सुजीत छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा गाली गलौज करने लगा । अब सुजीत शादी नहीं करूंगा कह कर घर से निकाल दिया है । महिला की शिकायत पर आरोपी सुजीत थापा पर दुष्कर्म का अपराध पंजीकृत कर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी सुजीत थापा, पिता-चंद्र बहादुर थापा, उम्र 40 वर्ष, निवासी - जूटमिल को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





