दुकानदारों ने लगाई उपजिलापाल से गुहार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
अंगुल जिला के तालचेर में समल बैरेज से होकर गुजरने वाली सड़क का विस्तार किया जा रहा है। सड़क चौडीकरण के लिए सड़क के दोनो ओर वर्षो से बसे दुकानो को तोड़ दिया गया। प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम से वहाँ के दुकानदारो के पास आर्थिक संकट की स्थिति बन गई,क्योकि उजाडी़ गई दुकाने ही उनलोगो के जीविका का एक मात्र साधन था।
ऐसे में सभी दुकानदारो ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि उन्हें सड़क चौडीकरण के बाद बची हुई जगह पर पुनः दुकान खोलने की अनुमति दी जाए।
इस बाबत सभी दुकानदारो ने मिलकर उपजिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपी। इस मांगपत्र में दुकानदारों ने इस बात का उल्लेख किया है कि रास्ते का विस्तार करना एक स्वागत योग्य कदम है ,रास्ते का विस्तार करने के बाद बची जमीन पर पुनः हमारी दुकाने खुलने से हमारी जीविका पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा।और इस रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों को भी किसी तरह की असुविधा नही होगी वरन बस के इंतज़ार में खड़े यात्री सुरक्षित महसूस करेंगे।
उपजिलापाल को पत्र देने में कृष्ण चंद्र नायक, शिव साहु, अभय साहू, शिवराम बेहरा, क्षिरोद चंद्र बारीक, की प्रमुख भूमिका रही।





