दीवार से देवी देवताओ के चित्र ना हटाने पर मुकदमे की तैयारी

दीवार से देवी देवताओ के चित्र ना हटाने पर मुकदमे की तैयारी

राउरकेला का तिर्थ एवं पर्यटन स्थल हनुमान बाटीका के बाहरी दिवार पर देवी देवताओं के चित्र बनाए जाने से नाराज तमाम हिंदू संगठन और समाज सेवीयों के बार बार विरोध करने के वावजूद दिवार से उन चीत्रो को ना हटाने से आखिर कार क़ानूनी रास्ता अपनाया गया। 
समाजसेवी नवीन गुप्ता ने वकिल के माध्यम से हनुमान बाटिका के ट्रस्टी को यह नोटिस भेजा था कि 15 दिनों के अंदर हनुमान बाटिका के बाहरी दीवार पर बनी भगवान के चित्र हटाएं जाएं। पर समय बीत जाने पर भी चित्र नहीं हटाए जाने से अब अदालत में मुकदमा दायर करने पर बिचार विमर्श किया जा रहा है।


दरासल किसी भी स्थान पर बाहरी दीवार पर देवी देवताओं के चीत्र बनाया जाना अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करना स्वागत योग्य कदम है, परंतु उन दिवारो में पेशाब करना,थूकना व दिवार के आगे कूड़ा कचरा डालकर उसे मैला करने से आस्तिकों के मन को आहत करता है। इसलिए लोग चाहते हैं कि बाहरी दिवारो पर देवी देवताओं के चित्र ना उकेरा जाए। 
हनुमान बाटिका के बाहरी दीवार पर बने भक्ति एवं देवी देवताओं के चित्र को लेकर हिन्दू संगठन पहले भी कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके है।