दर्शन नगर पुलिस चौकी में पीस कमेटी बैठक संपन्न

दर्शन नगर पुलिस चौकी में पीस कमेटी बैठक संपन्न

अयोध्या क्षेत्र के दर्शन नगर बाजार एवं क्षेत्रवासी एवं बाजारवासी द्वारा माता दुर्गा पूजा का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं दर्शन नगर पुलिस चौकी में सभी क्षेत्रवासी एवं बाजार वासी बैठक में शामिल हुए जिसमें दर्शन नगर बाजार,दर्शन नगर मुरली मार्केट, रामपुर हलवारा,निधान का पुरवा,मोहतरिम नगर,पाराखान,सरेठी,शहनवा गांव, समसद्दीपुर,किशुनदासपुर,मिर्जापुर माफी,बड़ी पुलिया चटिया,समाहाखुर्द,टपरा तिहुरा माझा,बिजलियां डी,तिवारी का पुरवा, अचारी का सगरा,गंगाराम का पुरवा लगभग 24 मूर्ति पंडाल में रखकर त्यौहार मनाया जाता है।

थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष से निवेदन किया है 22 से 27 तारीख तक सभी पंडालों में मूर्तियां बैठा दी जाएगी और 3 तारीख को विसर्जन कि शोभायात्रा निकाली जाएगी सभी लोग अपने-अपने माता जी की पंडालों में कैमरा अवश्य लगवा लें जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो हमें कैमरे की सहायता मिलेगी सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों से अपील की है कि जो भी कैमरा नहीं लगाएगा उसको मूर्तिकार मूर्ति नहीं देगा वहां पर मेरे सिपाही मौजूद रहेंगे विसर्जन में माता जी की मूर्ति की लाइटिंग(बिजली) की सजावट को देखते हुए अच्छी तार का उपयोग करें जिससे किसी प्रकार का करंट न लगे। 

दर्शन नगर चौकी प्रभारी नील मणि त्रिपाठी ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार हाई लेवल डीजे नहीं बजेगा इसकी जिम्मेदारी समिति के अध्यक्षों की होगी और यह भी बताया गया है कि माता जी की मूर्ति स्थापना के बाद सभी पंडालों पर पानी और बालू रखना अनिवार्य है चौकी इंचार्ज ने भी बताया कि विसर्जन के दौरान अपने-अपने विसर्जन की शोभा यात्रा पूरी जिम्मेदारी के साथ निकले मौके पर और किसी भी प्रकार का राजनीति के गाना नहीं बजेगा केवल भक्ति गाने बजेंगे इसकी पूरी जिम्मेदारी समिति के अध्यक्ष और डीजे मालिक की होगी मौके मौजूद दर्शन नगर के पार्षद मनीष चौधरी,सभी गांव के अध्यक्ष मौजूद थे जिसमें अध्यक्ष अवधेश यादव,अध्यक्ष जयराम मांझी,अध्यक्ष दीपक यादव,अध्यक्ष करण सिंह,अध्यक्ष ज्ञानचंद्र,अध्यक्ष नंदकुमार,अध्यक्ष अशोक साहू,साधू यादव,अध्यक्ष धनपत यादव,अध्यक्ष नन्हे,अध्यक्ष मानिकराम,अध्यक्ष विनोद सिंह, अध्यक्ष रामआशीष यादव,अध्यक्ष मुकुल मिश्रा,अध्यक्ष विनय सिंह,अध्यक्ष अशोक सोनी,अध्यक्ष निर्मल गुप्ता(कल्लू)अध्यक्ष सुरेंद्र यादव अध्यक्ष,अंकित कोशल अध्यक्ष अभिषेक पांडे,अध्यक्ष दीपक यादव,अध्यक्ष अजय यादव,प्रधान सुरेंद्र यादव,प्रधान रविंद्र यादव,विवेक सिंह,सोनू गुप्ता,दीपू गुप्ता अनिल गुप्ता(पिंटू),सानू गुप्ता,सानू गुप्ता सुरेश गुप्ता,मुकेश यादव(प्रधान) आशीष बजाज,अमित गुप्ता,रत्नेश जायसवाल राजबली यादव, यतींद्र सिंह,सिकंदर चौधरी रनर प्रत्याशी आदि लोग मौजूद रहे