कोयला ढुलाई करने वाले वाहन स्वामीयों ने दिया धरना

कोयला ढुलाई करने वाले वाहन स्वामीयों ने दिया धरना

परिवहन भाड़े के बकाए के भुगतान के लिए कंपनी के समक्ष वाहन स्वामीयो का धरना प्रदर्शन।
भुवनेश्वरी कोयला क्षेत्र के तहत एनसीसीपीएल (NCCPL) नामक निजी कंपनी में कार्यरत वाहनों के परिवहन पर बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर वाहन मालिकों ने आज सुबह कंपनी कार्यालय के समक्ष धरना दे दिया,जिसके चलते कंपनी का काम बंद हो गया साथ ही परिवहन का काम भी बाधित हो गया है। 
वाहन मालिकों की शिकायत है कि कोयला खनन प्राधिकरण ने कंपनी अधिकारियों को सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है, लेकिन कंपनी अधिकारियों ने वाहन मालिकों को उनके बकाया का भुगतान नहीं किया है। नतीजतन, वाहन के मालिक बैंक से किश्तों में लेकर आए वाहन के किश्तों का भुगतान करने में सक्षम नहीं होने की  स्थिति में मानसिक तनाव में है।  वाहन मालिक द्वारा कंपनी अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद भी कंपनी अधिकारियों ने उनकी बातों को महत्व नहीं दिया,स्थानीय विधायक को भी इस बात से अवगत करा दिया गया है। जिसके बाद लिधायक और निगम अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के बाद विधायक के समक्ष सभी बकाये का भुगतान करने पर सहमति जताई।  लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने आज तक बकाया भुगतान नहीं करने के कारण वाहन मालिकों को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  कंपनी के उच्च पदस्थ अधिकारी विरोध स्थल पर आए और वाहन मालिकों को के साथ बिचार विमर्श किया।
लेकिन वाहन मालिक नहीं माने और विचार विमर्श अभी भी चल रहा है।  आज के इस धरना प्रदर्शन में भुवनेश्वरी कोयला खदानों की ढुलाई से जुड़े सभी निजी कंपनियों के वाहन मालिक मौजूद रहे।