तालचेर के वार्ड नंबर 18 के प्रति उदासीन प्रशासन
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले वार्ड नंबर 18 के केन्दुवणिया साही में बरसात की वजह से रास्ते में कीचड़ की बदतर स्थिति की वजह से लोग काफी परेशान है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चारों तरफ जमी पानी में मच्छरों की वजह से बिमारी पनपने का खतरा है। वही रास्ते में कीचड़ की वजह से लोगों का आनाजाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों को स्कूल आनेजाने, खेलने कूदने ,में कठिनाई हो रही है। साथ ही गंदगी की वजह से संक्रमण, बीमारियों का डर बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ओर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षण करवाया गया,शिकायतें दी गई, पर समस्या बद से बदतर होती जा रही है। और हमारी शिकायतों को सुनने वाला कोई नही।





