डीएवी स्कूल प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
डीएवी स्कूल में फिर से प्रवेश शुल्क को लेकर एमसीएल प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप ।
तालचेर में एमसीएल अधीनस्थ डीएवी स्कूल पर एकबार फिर प्रवेश शुल्क को लेकर भेदभाव का आरोप लगा है ,इस बाबत तालचर जनविकास कल्याण पक्ष की ओर से एमसीएल महाप्रबंधक पीबी रेड्डी के पास शिकायत दर्ज कराई है।
जिसके अनुसार विद्यालय की ओर से ठेकेदारों और ठेका कर्मियों के बच्चो को पुन: प्रवेश शुल्क का भुगतान करने के लिए अभिभावकों को पत्र जारी किया गया है। जबकि खान प्रभावित अंचल के बच्चो के लिए इसे अनिवार्य नही किया गया है।
बच्चो की प्रवेश शुल्क जमा कराने के लिए 18 फरवरी 2022 को ठेकेदार व ठेकेश्रमिको के अभिभावकों को विद्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है ।
संगठन की ओर से कहा गया है कि अगर इस मामले का जल्द निपटारा नही किया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन किया जाएगा।
संगठन की ओर से जारी पत्र में इस बात का उल्लेख करते हुए जगन्नाथ खान प्रबंधक समेत स्थानीय उप जिला आयुक्त, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, एमसीएल के अध्यक्ष और जगन्नाथ महासचिव सहित डीएवी स्कूल के अधिकारियों को सौंपी गई।
अगर इस पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में छात्रों के मौलिक अधिकारों के लिए संगठन कार्रवाई करेगा।
तालचेर जन विकास कल्याण संगठन की ओर से अध्यक्ष भूपेन थंब, द्रुमद कुमार प्रधान, सरोज धर, जितेंद्र महापात्र, हिमांशु शेखर मिश्रा, संजय बेहरा और किशोर कुमार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





